खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले में मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल साइकिल सवार बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा शुक्रवार को बुद्धभूमि नगरपालिका-10 स्थित बिजगौरी-प्रेमनगर सड़क खंड पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, बदलपुर निवासी 65 वर्षीय बरसाती नाऊ साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कपिलवस्तु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला यातायात पुलिस कार्यालय के अनुसार, दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।