फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राखी और मिठाई की दुकानों पर उमड़ी भीड़, बाजार में बढ़ी रौनक

Thu, 27 Aug 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सस्ते दाम वाली राखियों की सबसे अधिक मांग, आकर्षक रंगों ने महिलाओं को लुभाया
विज्ञापन

- गणेश, स्वस्तिक और ‘भैया’ लिखी राखियां बनीं पसंद, मिठाई की दुकानों पर भी जुटे ग्राहक
इटवा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर बृहस्पतिवार को इटवा कस्बे समेत तहसील क्षेत्र के ग्रामीण बाजारों में खूब रौनक रही। राखी और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। बहनों ने भाइयों की कलाई सजाने के लिए पसंद के अनुसार राखियों की खरीदारी की। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
इटवा कस्बा, महादेव घूरहू, कठेला, सेमरी, मझौवा, धोबहा, चौखड़ा और रगड़गंज के बाजारों में राखियों की दुकानें सजी हुई थीं। सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। बहनें विभिन्न डिजाइन और रंगों वाली राखियां पसंद करती नजर आईं। इस दौरान सबसे अधिक बिक्री कम कीमत वाली राखियों की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आकर्षक डिजाइन वाली राखियों की मांग
- राखियों में गणेश जी, स्वस्तिक चिह्न और ‘भैया’ लिखी राखियों की खूब मांग रही। आकर्षक रंगों और डिजाइन से सजी राखियां महिलाओं की पहली पसंद बनीं। दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए अलग-अलग कीमत और डिजाइन की राखियां दुकानों पर सजाकर रखी थीं। राखी की दुकानों के अलावा मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ देखने को मिली। ग्राहकों ने भाइयों के लिए राखी के साथ मिठाई की खरीदारी की। पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल से दुकानदार भी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें