फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उमड़ी खरीदारों की भीड़, वाहन से लेकर झाड़ू तक की हुई खरीदारी

Sat, 07 Nov 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के सिद्धार्थ तिराहे के पास लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
- वाहन, बर्तन, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ झाड़ू की भी रही मांग
विज्ञापन

- पर्व को लेकर सजी दुकानों पर सुबह से उमड़े खरीदार, देर रात तक रही चहल-पहल
सिद्धार्थनगर। धनतेरस पर शुक्रवार को जिले भर के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। वाहन, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कपड़ों की दुकानों पर सुबह से देर शाम तक चहल-पहल रही। लोगों ने परंपरा के अनुसार झाड़ू, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और पूजा सामग्री की भी खरीदारी की। बाजारों में त्योहार को लेकर उत्साह का माहौल रहा।
जिला मुख्यालय के सिद्धार्थ चौराहा, कपड़ा गली, लुंबिनी मार्ग, स्टेशन रोड और उसका रोड सहित तहसील व कस्बों के बाजारों में सुबह से ही खरीदारी शुरू हो गई। सराफा कारोबार में लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के, जेवर, पायल, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और पूजा के बर्तन खरीदे। कपड़े, मिठाई, खिलौने, मोमबत्ती, बिजली की झालर और झाड़ू की भी मांग रही।
विज्ञापन


ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी खूब हुई खरीदारी
धनतेरस पर कार और बाइक के शोरूम में ग्राहकों की भीड़ रही। कई लोगों ने पहले से बुक कराए वाहनों की डिलीवरी ली। कारोबारियों के अनुसार, दिवाली तक वाहनों की खरीदारी का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिहाज से छह एयरबैग वाली कारों को ग्राहकों ने पसंद किया।

इलेक्ट्रॉनिक बाजार में टीवी और वॉशिंग मशीन की मांग
इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर टीवी, फ्रिज, मोबाइल और वॉशिंग मशीन की बिक्री हुई। कारोबारी सत्यम ने बताया कि 34 इंच के मुकाबले 43 इंच के टीवी की मांग अधिक रही। नई तकनीक वाली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन भी ग्राहकों को पसंद आई। मिठाई कारोबारियों को पिछले वर्ष की तुलना में करीब 20 प्रतिशत अधिक बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन


बर्तन बाजार में भी रही रौनक
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते दुकानों पर ग्राहकों की कतार लगी रही। लोगों ने पीतल, फूल और अन्य धातुओं के बर्तनों के साथ गैस स्टोव, कुकर और नॉनस्टिक बर्तनों की खरीदारी की। सिद्धार्थ तिराहा पर लगी लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं की दुकानों पर भी भीड़ रही।

शहर के सिद्धार्थ तिराहे के पास लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें