डुमरियागंज राप्ती नदी के तट पर गंगा आरती करते श्रद्धालु। स्रोत विज्ञप्ति
शाहपुर। डुमरियागंज नगर से सटकर बहने वाली राप्ती नदी के तट पर हर रोज की तरह शनिवार को देर सायं नगर पंचायत के नेतृत्व में गंगा आरती का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने वहां मौजूद श्रद्धालुओं से राप्ती की तट को साफ-सुथरा रखने की अपील की। गंगा आरती में शामिल पंडित राकेश शास्त्री ने कहा कि गंगा सबके लिए पवित्र है। नदियों की देखरेख और उसे स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी भी हम लोगों की है। गंगा जीवनदायिनी है। इसलिए इसके तट को भी साफ-सुथरा रखा जाए। आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान अनिल चौरसिया, गंगा पेंटर, चीनी, मनोज पांडेय, ननकू कसेरा, भोला सोनी आदि मौजूद रहे।