फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन नवंबर को आयोजित होगा सिद्धार्थ विवि का दीक्षांत समारोह

Sat, 27 Sep 2025 08:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- समारोह को लेकर शुरू हुई तैयारी, छात्र-छात्राओं को मिलेगी उपाधि
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु का नौंवा दीक्षांत समारोह तीन नवंबर को सुबह 10 बजे से विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में कुलपति प्रो. कविता शाह ने शिक्षकों और अधिकारियों के साथ बैठक कर जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि राजभवन से कुलाधिपति ने तीन नवंबर की तिथि अनुमोदित की गई है, जिसके अनुसार समारोह संपन्न कराया जाएगा।
कुलपति प्रो. शाह ने कहा कि दीक्षांत समारोह किसी भी विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परंपरा का सर्वोच्च उत्सव है। यह केवल उपाधि वितरण का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों की बौद्धिक उपलब्धियों, कठोर परिश्रम और उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान है। गोल्ड मेडल और उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थी विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाते हैं और भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा-स्रोत बनते हैं। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का नवम दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देगा। कुलसचिव दीनानाथ यादव ने तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समारोह को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए 25 समितियां गठित की गई हैं। जिसमें आयोजन समिति, स्वागत समिति, पंडाल एवं मंच सज्जा समिति, परिवहन समिति, आवास समिति, प्रचार और छायांकन समिति, गार्ड ऑफ ऑनर समिति, पुरस्कार और पदक समिति सहित अन्य प्रमुख समितियां शामिल हैं। सभी समितियों में शिक्षकों एवं अधिकारियों की जिम्मेदारियां सुनिश्चित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ अंकों से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। इस संबंध में विश्वविद्यालय शीघ्र ही अस्थायी सूची जारी की जाएगी। इसके बाद यदि किसी विद्यार्थी को कोई आपत्ति अथवा सुझाव हो तो उसका समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस अवसर पर वित्त अधिकारी, विश्वविद्यालय के आचार्यगण एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें