फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गैंगस्टर एक्ट के दोषी को ढाई साल का सश्रम कारावास, पांच हजार रुपये जुर्माना

Wed, 04 Nov 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी पर न्यायालय ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी से गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी को दो वर्ष छह माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। न्यायालय ने उस पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, इटवा थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में सहियापुर निवासी रुस्तम आरोपी था। बुधवार को अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय मनोज कुमार तिवारी ने सुनवाई के बाद उसे उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) के तहत दोषी करार दिया। न्यायालय ने उसे दो वर्ष छह माह के सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें