- नगर पंचायत अध्यक्ष से दुर्व्यवहार और पुलिसकर्मियों से उलझने का आरोप
- पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
ढेबरुआ। बढ़नी कस्बे में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में ढेबरुआ पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर विसर्जन के दौरान माहौल बिगाड़ने, अराजकता फैलाने, नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार करने और पुलिसकर्मियों के समझाने पर उनसे उलझने का आरोप है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बुधवार को ब्लॉक रोड बढ़नी से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में बरगदवा निवासी केशव पांडेय और थाना ढेबरुआ क्षेत्र के कल्लनडीहवा निवासी अभिषेक चतुर्वेदी व राकेश चौधरी शामिल हैं।
थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ दो मुकदमों में करीब 10 धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।