फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ड्यूटी लगाने में लापरवाही पर संविदा क्लर्क निलंबित

Tue, 06 Oct 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ, वार्ड ब्वॉय और आया की ड्यूटी लगाने की थी जिम्मेदारी
विज्ञापन

शिकायत के बाद प्राथमिक जांच में मिलीं अनियमितताएं, जांच के लिए कमेटी गठित
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी लगाने में लापरवाही के मामले में संविदा क्लर्क नीरज जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की। मामले की विस्तृत जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
संविदा क्लर्क नीरज जायसवाल को मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ, वार्ड ब्वॉय और आया की ड्यूटी लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी। प्राचार्य के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से ड्यूटी लगाने में अनियमितता को लेकर संबंधित कर्मचारी की शिकायतें मिल रही थीं।
विज्ञापन

शिकायतों के आधार पर प्राथमिक स्तर पर जांच कराई गई। इसमें नर्सिंग स्टाफ, वार्ड ब्वॉय और आया की ड्यूटी लगाने में विसंगतियां सामने आईं। इसके बाद प्राचार्य ने संविदा क्लर्क को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

मामले की जांच के लिए गठित कमेटी को जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। प्राचार्य ने बताया कि जांच रिपोर्ट में यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित संविदा कर्मी के खिलाफ नियमानुसार अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें