सिद्धार्थनगर। ग्राम प्रधान बनकेगांव, विकास खंड खेसरहा और अन्य ग्रामवासियों द्वारा जनता दर्शन में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन के समक्ष उचित दर विक्रेता तलीबुन्निशा के वितरण के खिलाफ शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच के दौरान अनियमितताएं पाई गईं। इसके आधार पर जिलाधिकारी के अनुमोदन पर बुधवार को उचित दर विक्रेता की दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया गया है।