फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिजली बिल में मिल रही राहत तो उमड़े उपभोक्ता

Thu, 04 Dec 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। बिजली बिल राहत योजना से उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है। इसी वजह से वह पंजीकरण कराने में आगे आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ व बिस्कोहर कस्बा के प्राइवेट बस अड्डे के पास लगे शिविर में 15 उपभोक्ताओं ने अपना बकाया जमा करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। इस योजना के तहत दो किलोवाट तक घरेलू और एक किलोवाट काॅमर्शियल तक के उपभोक्ताओं को सौ फीसदी ब्याज में छूट मिल रही है। साथ ही मूलधन पर भी 25 फीसदी का लाभ दिया जा रहा है। जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया शाम साढ़े चार बजे तक करीब 20 उपभोक्ताओं से सवा दो लाख रुपये बिल की वसूली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें