फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हर तरफ गणपति उत्सव की धूम

Fri, 29 Aug 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र में स्थापित गणपति प्रतिमा के पास पूजा अर्चना करते श्रद्धालु तथा आकर्षक ढंग स
विज्ञापन
डुमरियागंज। क्षेत्र में गणपति पूजन उत्सव की हर तरफ धूम मची हुई है। पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गणेश वंदना के भजन-कीर्तन और गीत वातावरण को भक्तिमय और गणेशमय बना रहे हैं। तहसील मुख्यालय सहित कुल 36 स्थानों पर गणेश चतुर्थी से गणपति पूजन उत्सव प्रारंभ हैं। भानपुररानी में भव्य रूप से गणेश पूजन उत्सव शुरू : गणपति पूजन समारोह भानपुररानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात भानपुररानी में भगवान गणेश के पट्ट जिला सहकारी बैंक के निदेशक अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने खोले। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, गणेश चतुर्थी से शुरू हुए महोत्सव में बृहस्पतिवार की रात नगर पंचायत बिस्कोहर के चौक रोड व मुख्य कस्बा में सजे पंडालों में महिला संगीत की धूम मची रही। पंडालों में गजानन की आकर्षक झांकियां भी सजी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें