फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शुरू हुआ नाला निर्माण, जलभराव से मिलेगी निजात

Wed, 04 Feb 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मिठवल ब्लाक के मसिना खास में निर्माणाधीन। संवाद - फोटो : राइफल से मटकी फोड़ने का वायरल वीडियो।
विज्ञापन
पथरा। मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के मसिना खास चौराहे के लोगों को जलभराव की समस्या अब राहत मिल जाएगी। समस्या को दूर करने के लिए जिला पंचायत की ओर से 300 मीटर आरसीसी नाला का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

पांच हजार की आबादी वाले मसिना खास चौराहे पर हल्की सी बारिश में जलभराव हो जाता था, जिससे राहगीरों के साथ चौराहे के दुकानदारों को भी काफी कठिनाई होती थी। स्थानीय लोगों द्वारा चौराहे पर नाला निर्माण के लिए वर्षों से मांग कर रहे थे। जिला पंचायत की ओर से नाले की स्वीकृति मिलते ही निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
नाला निर्माण होने से चौराहे के लोग काफी खुश हैं। गांव निवासी विनोद सोनी, अशोक गुप्ता, राम करन गुप्ता, रामभवन, मनोज सोनी सहित आदि ने बताया कि चौराहे पर जल निकासी की समस्या बहुत जटिल थी। नाला निर्माण से अब सड़क पर जलभराव के साथ लोगों के घरों के आसपास होने वाले जलभराव से निजात मिल जाएगी।ज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें