सिद्धार्थनगर। संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक आदर्शों और नागरिकों के अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 26 से 29 नवंबर तक देशभर में संविधान दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके तहत 26 नवंबर को सिद्धार्थनगर के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम होगा। मंगलवार को सांसद जगदंबिका पाल ने अपने कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।
सांसद ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था, जबकि 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। वर्ष 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह दिन डॉ. भीमराव आंबेडकर सहित संविधान निर्माण में योगदान देने वाले सभी महानुभावों को याद करने का अवसर है।