फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुलिस को अपना मित्र समझ कर लें मदद

Thu, 25 Sep 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र के शेषमणी चतुर्वेदी इंटर कॉलेज बसडीला मरवटिया बाजार में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर
विज्ञापन
खेसरहा। किसी भी परिस्थिति में पुलिस को अपना मित्र समझ कर सहयोग करें, पुलिस आपके साथ खड़ी होगी। ये बातें बुधवार को शेषमणी चतुर्वेदी इंटर कॉलेज बसडीला मरवटिया बाजार में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित पुलिस पाठशाला में सीओ बांसी मयंक द्विवेदी ने छात्राओं से कही। कार्यक्रम में कुल 130 छात्राएं शामिल हुईं।
विज्ञापन

सीओ बांसी ने छात्राओं को विपरीत हालत में कैसे मुकाबला करें, पुलिस किस प्रकार मदद कर पाएगी आदि की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मोबाइल फोन पर फ्राड करने वाले एकाउंट में अतिरिक्त पैसा भेजने का लालच देकर आपके एटीएम कार्ड का नंबर, भेजे गए ओटीपी का अंक पूछते हैं। उन्हें एकाउंट संबंधी जानकारी न बताएं क्योंकि बैंक यह सब कभी नहीं मांगता है।
ऐसी स्थिति में मोबाइल फोन बंद कर दें। उन्होंने कहा स्कूल में पढ़ाई के समय किसी अनजान व्यक्ति के घर से किसी परिवार की अचानक तबीयत खराब होने की सूचना को कतई विश्वास न करें बल्कि घर पर फोन कर पूरी जानकारी लें।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला को सुरक्षा के लिए 1090 व 112 सहित कई सुरक्षा सेवाएं शुरू की गई हैं। अगर कोई घटना घटती है या कोई गलत हरकत करता है तो इसकी सूचना तत्काल दिए गए नंबर पर कर सकतीं हैं। नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में संस्था प्रबंधक अनुसुइया चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य भूपेंद्र चतुर्वेदी, विरेंद्र यादव, अनुराधा, अजय कुमार, दिवाकर शुक्ला, अशोक कुमार, शैलेंद्र पांडेय सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें