फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कांग्रेसियों ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Mon, 19 Jan 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागज तहसील में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपतें काग्रेस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिद्धर्थनगर। वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट ध्वस्त किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार डुमरियागंज विष्णु प्रताप सिंह को सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस लापरवाही की पूरी जांच कराकर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेसियों का कहना था कि मणिकर्णिका घाट का पुनर्निर्माण, माता अहिल्याबाई होलकर की मूर्ति स्थापना और घाटों के सौंदर्यीकरण का कार्य काशी के सम्मानित धर्माचार्यों एवं काशीवासियों के साथ विचार-विमर्श के बाद ही कराया जाए। कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि मणिकर्णिका घाट का जीर्णोद्धार वर्ष 1791 में माता अहिल्याबाई होलकर द्वारा करवाया गया था। यहां पर स्थापित माता अहिल्याबाई होलकर की पवित्र और ऐतिहासिक मूर्तियां भी ध्वस्तीकरण के बाद मणिकर्णिका घाट के मलबे में दबी पड़ी है। हम सभी कांग्रेस जन इस शर्मनाक और अप्रतिष्ठित कार्य की निंदा करते हैं। इस दौरान रियाज मनिहार, आसिफ रिजवी, अर्जुन कन्नौजिया, राजेश कुमार, तुलसीराम यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें