फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सत्याग्रह

Fri, 14 Aug 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मंच के कथित “शुद्धिकरण” का विरोध दर्ज कराया। शुक्रवार जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अगुवाई में डुमरियागंज ब्लॉक से तहसील रोड स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की जनसभा के बाद मंच का कथित शुद्धिकरण किया जाना केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों और संविधान की मूल भावना का अपमान है। भारत का संविधान हमें समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय का अधिकार देता है। कांग्रेस ऐसे भेदभावपूर्ण और विभाजनकारी विचारों के खिलाफ लोकतांत्रिक एवं अहिंसक तरीके से लगातार संघर्ष करती रहेगी।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता और युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव ओसामा एहसान, मुकेश चौबे, रियाज मनिहार, आसिफ रिजवी, अकबर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें