फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कांग्रेस ने निकाला ''''लोकतंत्र बचाओ'''' मार्च

Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय से वोट बचाओ-देश बचाओ’’ अभियान के तहत कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करने जाते कार
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को ''''लोकतंत्र बचाओ सप्ताह'''' और ''''वोट बचाओ-देश बचाओ'''' अभियान के तहत मार्च निकाला। यह मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक गया। कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों, निष्पक्ष चुनाव और मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग उठाई।
विज्ञापन

मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की। उन्होंने उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की भी मांग उठाई। कलेक्ट्रेट गेट पर मार्च समाप्त होने के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। इसके बाद भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक वाचन किया गया। कार्यकर्ताओं ने मताधिकार की रक्षा का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि जनता का मत लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने बताया कि एसआईआर के तहत 30 राज्यों की ड्राफ्ट मतदाता सूचियों से करीब 13.37 करोड़ नाम बाहर हुए। यह संख्या मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती है। काजी सुहेल अहमद ने कहा कि किसी पात्र नागरिक का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से बाहर न हो। कांग्रेस संविधान, मताधिकार और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में जावेद मोकीम, कृष्ण बहादुर सिंह, नादिर सलाम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें