फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रजनीश के घर पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

Tue, 28 Oct 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नगर पंचायत कपिलवस्तु के चंपापुर घायल रजनीश पटेल के घर पर घटना की जानकारी देते प्रदेश कांग्रेस अ
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लक्ष्मी पूजा विसर्जन की रात में नगर पंचायत कपिलवस्तु के चंपापुर निवासी रजनीश पटेल मोहाना थाना की पुलिस की पिटाई में घायल हो गया था। इस मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर मंगलवार कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधि मंडल पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप चौधरी, पूर्व विधायक धीरू सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अरशद खुर्शीद और कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में पीड़ित रजनीश पटेल के चंपापुर स्थित आवास पर पहुंचा। परिजनों से मिलकर वारदात की जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है और उन्हें न्याय दिलाने के कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती से साथ खड़ा रहेगा। पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने और उन्हें बर्खास्त करने की मांग के साथ ही प्रदेश सरकार से रजनीश पटेल के समुचित इलाज के लिए तत्काल 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। कहा कि अगर शीघ्र ही इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी के लोग सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस नेता देवेंद्र कुमार गुड्डू, जिलाध्यक्ष बस्ती विश्वनाथ चौधरी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह अन्नू एवं सादिक अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें