फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विज्ञान-गणित टीएलएम प्रदर्शनी में समझाए कठिन सिद्धांत

Thu, 01 Oct 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सेवा संकल्प विकसित भारत अभियान के तहत आयोजित प्रदर्शनी में 88 आगंतुकों ने किया अवलोकन
विज्ञापन

डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक प्रांगण में बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विज्ञान एवं गणित विषय पर आधारित टीएलएम (टीचर्स लर्निंग मटेरियल) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और गणित के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए आकर्षक शिक्षण सामग्री और मॉडल प्रस्तुत किए गए।
प्रदर्शनी में ब्लॉक के चार विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। दिनभर चली प्रदर्शनी में कुल 88 आगंतुकों ने पहुंचकर शिक्षण सामग्री का अवलोकन किया। अभिभावकों और ग्रामीणों में भी प्रदर्शनी को लेकर उत्साह रहा। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय डुमरियागंज, उच्च प्राथमिक विद्यालय जखौली, पीएम श्री विद्यालय देईपार और उच्च प्राथमिक विद्यालय कूड़ी के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने विज्ञान और गणित के कठिन सिद्धांतों को सरल मॉडल और प्रयोगों के माध्यम से समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज संतोष कुमार शुक्ला समेत विभागीय अधिकारी, एआरपी, प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर शिक्षकों के प्रयास की सराहना की। आयोजकों के अनुसार प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में रटने की प्रवृत्ति कम कर उन्हें करके सीखने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें