: एडीएम ने कैंप कार्यालय पर की नगर निकायों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक
सिद्धार्थनगर। नगर निकायों के निर्माण कार्यों के संबंध में एडीएम गौरव श्रीवास्तव ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पर समीक्षा बैठक की। उन्होंने समस्त नगर निकायों में चल रहे निर्माण कार्यों के प्रगति समीक्षा की। साथ ही सीवरेज और जल निकासी के अंतर्गत नाला निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर बारिश से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आकांक्षी नगर योजना के तहत विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, पार्क, डिजिटल लाइब्रेरी, ओपन जिम आदि निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व समय से पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। वंदन योजना के तहत अवस्थापना सुविधाओं के निर्माण के लिए स्वीकृत कार्यों का टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य को शुरू कराने के निर्देश दिए। नगरीय झील, तालाब, पोखरा संरक्षण योजना के अंतर्गत पोखरे का सुंदरीकरण कार्य बारिश से पहले सभी कार्यों को पूर्ण कर लें। इस दौरान एलबीसी पुरुषोत्तम लाल श्रीवास्तव, नगर पालिका ईओ अजय कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।