पथरा कस्बे में निर्माणाधीन सीसी रोड का निरीक्षण करते जिला विकास अधिकारी।
- फोटो : संवाद
पथरा। स्थानीय कस्बे में बन रहे सीसी रोड का बृहस्पतिवार को जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह ने मौके पर पहुंचकर निर्माण की गुणवत्ता का जांच की। जिला पंचायत से बनाए जा रहे इस रोड का उन्होंने लंबाई, चौड़ाई व ऊंचाई की जांच की।
डीडीओ ने बताया कि सड़क की लंबाई, चौड़ाई व ऊंचाई ठीक है। 20 मीटर में बालू मिलाने की शिकायत सही मिली है। कार्रवाई के लिए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है।
पथरा कस्बे से आयुर्वेदिक चिकित्सालय तक 204 मीटर सीसी रोड का निर्माण जिला पंचायत की ओर से कराया गया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया गया था कि सड़क के निर्माण में मानक की अनदेखी की जा रही है। मोरंग की जगह बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। जांच के दौरान उनके साथ जेई अरुण गुप्ता, जिला पंचायत के जेई जयराम प्रसाद आर्य और शिकायतकर्ता भी मौजूद रहे।