फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जाम से घंटों परेशान हुए राहगीर, एंबुलेंस भी फंसी

Wed, 29 Oct 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा कस्बे में लगी जाम फसी एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
इटवा। इटवा कस्बे के मुख्य चौराहे पर यातायात नियमों के प्रति थोड़ी सी लापरवाही घंटों जाम का कारण बन जा रही है। साप्ताहिक बाजार के चलते बुधवार को समस्या कुछ अधिक ही रहती है। बुधवार को भी जाम से राहगीर घंटों परेशान रहे। भीड़ में एंबुलेंस भी फंसी रही, जिससे लोग करीब एक घंटा जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

कस्बे के बढ़नी, बिस्कोहर, बांसी, मिठौवा और डुमरियागंज मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान चौराहे पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था देख रही पुलिस भी परेशान रही। लेकिन, वाहन आगे बढ़ ही नहीं पा रहे थे। घंटों परेशान रहने के बाद कुछ अन्य पुलिस वालों ने भी मोर्चा संभाला। करीब एक घंटे के बाद जाम से निजात मिल सकी। व्यापार मंडल इटवा के अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा कहते हैं कि चौराहे पर लगी पुलिस की जरा सी निष्क्रियता से आए दिन जाम लग जा रहा है।
कस्बा निवासी रिजवान अहमद सिद्दीकी कहते हैं कि जाम की वजह से दोपहर में दुकान से घर पहुंच पाना मुश्किल हो जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को साप्ताहिक बाजार होने के चलते यातायात में कुछ अधिक ही व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने समस्या दूर करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें