- ढेबरुआ थाना क्षेत्र के धर्मकांटा के पास हुई घटना
विज्ञापन
ढेबरूआ। ढेबरुआ थाना क्षेत्र में ढेबरुआ से कुछ दूरी पर स्थित धर्मकांटा के पास बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए जबकि साइकिल सवार सुरक्षित बच गया।
जानकारी के अनुसार, झुगंहवा निवासी सुकुल (26) और सादिक (27) बाइक से बढ़नी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान ढेबरुआ से कुछ दूरी पर धर्मकांटा के पास उनकी बाइक की साइकिल से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से दोनों बाइक सवारों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पहुंचाया गया। पीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. श्रवण चौधरी ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य देखते हुए उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, हादसे में साइकिल सवार को किसी प्रकार की चोट नहीं आई और वह सुरक्षित है।