फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह-शाम ठंड, दिन में तीखी लग रही धूप

Thu, 22 Oct 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में धूप निकलने से गर्मी का असर बना हुआ है। खासकर सुबह-शाम बाइक से सफर करने वालों को ठंडी हवा के कारण सर्दी का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन

वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 10.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।
सुबह जल्दी घर से निकलने वाले नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को बाइक से सफर के दौरान ठंडी हवा महसूस हो रही है। सुबह हल्की धुंध के बीच दिन चढ़ने पर धूप निकलने से गर्मी का अहसास होता है, जबकि शाम ढलने के साथ मौसम ठंडा होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें