इटवा। सीएचसी इटवा व भनवापुर के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगने वाले आरोग्य मेले का रविवार को सीएमओ ने निरीक्षण किया। सीएचसी इटवा के पीएचसी भदोखर (इटवा क्षेत्र), भनवापुर के पीएचसी कोहड़ौरा, बिस्कोहर (भनवापुर क्षेत्र) और सोहना (भनवापुर क्षेत्र) में प्रत्येक रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय व परिसर में सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सकों से सभी दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने को कहा।