फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएम ने तीन नई सड़कों के निर्माण को दी स्वीकृति

Sun, 09 Aug 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांसी में जनसभा के दौरान जिले में तीन नई सड़कों की स्वीकृति की घोषणा की। साथ ही जनप्रतिनिधियों से मिले प्रस्तावों को भी स्वीकृत करने की बात कही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सिद्धार्थनगर में बांसी से मिठवल मार्ग क्षतिग्रस्त है। इसके लिए सरकार की ओर से करीब 28 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने डुमरियागंज क्षेत्र में बढ़नी चाफा मार्ग के निर्माण के लिए 24 करोड़ 58 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत के साथ इटवा में गौरा बाजार मार्ग के निर्माण के लिए स्वीकृति देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा जिस भी कार्य का प्रस्ताव दिया गया है उसके निर्माण की स्वीकृति दी जाएगी। विकास की यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक विनय वर्मा, विधायक श्याम धनी राही, विधान परिषद सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, जिला पंचायत प्रशासक शीतल सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
मानदेय बढ़ाने का निर्णय सराहनीय : सांसद
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से विधानसभा सत्र के दौरान अनुपूरक बजट के दौरान कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने का निर्णय सराहनीय रहा। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षामित्र, अनुदेशक, चौकीदार, आशा कार्यकताओं आदि में बहुत प्रसन्नता है। उन्होंने हमारे माध्यम से मुख्यमंत्री को आभार जताया है।
-
पहली बार बांसी में हुई ऐसी जनसभा : जयप्रताप
बांसी विधायक जयप्रताप सिंह ने कहा कि लंबे अर्से बाद बांसी में ऐसी जनसभा हुई और इतनी भीड़ एकत्रित हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि उनके आने से अब तक यहां निष्क्रिय रहे कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा भर गया है। इससे 2027 के विधानसभा चुनावों में बड़ी सफलता अर्जित मिल सकेगी।

विधायक के परिजनों से मिले सीएम
सिद्धार्थनगर। बांसी रतनसेन इंटर कॉलेज में जनसभा कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधायक जयप्रताप सिंह के आवास पर भी गए। उन्होंने विधायक जयप्रताप सिंह की पत्नी, पुत्र कुंवर अभय प्रताप सिंह समेत दोनों पुत्रों, दोनों बहुओं और पौत्र के साथ बैठकर बातचीत की। उन्होंने यहां पर लगभग 20 मिनट से अधिक समय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें