फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एपीएफ की गोली से सिटी सफारी के ड्राइवर की मौत

Fri, 02 Jan 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां। नेपाल के कोशी प्रदेश के सुनसरी जिले के कोशी ग्रामीण नगर पालिका नंबर एक में शुक्रवार को एपीएफ की गोली लगने से सिटी सफारी चालक विजय साह (45) की मौत हो गई। वह स्थानीय निवासी बताया जा रहा है। वारदात के बाद सीमा क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने मृतक का शव उठाने से इन्कार कर दिया और निष्पक्ष जांच और दोषी जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। हालात को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, विजय साह सिटी सफारी वाहन से भारत से नेपाल चीनी की 8-10 बोरियां लेकर जा रहा था। इसी दौरान बॉर्डर एरिया में पेट्रोलिंग कर रही एपीएफ की टीम से उनका सामना हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सामान ले जाने को लेकर पुलिस और विजय साह के बीच कुछ देर तक बहस हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें