बांसी। रतन सेन डिग्री कॉलेज में दो नवंबर को जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन होगा। इसके लिए एनसीएससी पोर्टल पर रिकॉर्ड 933 टीमों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। विद्यालय और ब्लॉक स्तर पर मूल्यांकन के बाद 100 उत्कृष्ट प्रोजेक्ट का चयन किया जाएगा।
चयनित टीमों को जिला स्तरीय कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के सामने अपने प्रोजेक्ट का अंतिम प्रस्तुतीकरण करने का अवसर मिलेगा।
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के तत्वावधान में आयोजित 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का मुख्य कार्यक्रम रतन सेन डिग्री कॉलेज परिसर में होगा।
इस वर्ष की थीम ‘निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार’ रखी गई है। इसके तहत 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, शोध और नवाचार को प्रोत्साहित किया जा रहा है।