बांसी। बंदरों के उत्पात से तिलक इंटर कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी काफी परेशान हैं। विद्यालय प्रशासन ने जिम्मेदारों से इन्हें पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग की है। वन विभाग कार्यालय बांसी से मात्र तीन सौ मीटर दूरी पर स्थित तिलक इंटर कॉलेज में इस समय भारी संख्या में बंदर उत्पात मचा रहे हैं। इससे शिक्षक-कर्मचारी और बच्चे डरे हुए हैं। बंदर आए दिन कुछ न कुछ नुकसान कर रहे हैं। वाॅटर सप्लाई की पाइप, सीसीटीवी के तार, वॉटर टैंक और पेड़ पौधों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों का कहना है कि कभी भी यह बंदर किसी पर हमला कर घायल भी कर सकते हैं, जिसका भय लोगों में बना हुआ है।