फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीडीओ ने सुनीं समस्याएं निस्तारण का दिया आश्वासन

Sat, 06 Dec 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के बुढ़नइया गांव में शुक्रवार को सीडीओ बलिराम सिंह की उपस्थिति में ग्राम चौपाल लगाई गई। वह लोगों की समस्या को सुनकर यहां पर उपस्थित अधिकारी को उसका निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चौपाल का मुख्य उद्देश्य है गांव की समस्या को गांव स्तर पर ही उसका निस्तारण करा दिया जाए। यहां पर प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि उनके गांव में बिजली की समस्या है, यहां पर कुछ दिन पहले 25 केवी ट्रांसफाॅर्मर अलाॅट हो गया है। कुछ लोग इसको लगाने नहीं दे रहे हैं, जिससे बिजली विभाग उसको नहीं लगा रहा है और जो कुछ पोल बचा था, उसे वह उठवा ले गए। इसी गांव के छोटे लाल ने बताया कि हमारा नाम राशनकार्ड से कट गया है। उसने अपना नाम राशनकार्ड में जुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें