शोहरतगढ़। नगर पंचायत के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय छतहरा की छात्राओं ने बेसिक क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के लोकगीत वर्ग में विजेता बनकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब टीम मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। वहीं, कंपोजिट विद्यालय गणेशपुर की छात्रा सुहानी ने 50 और 100 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य कृपाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि लोकगीत प्रतियोगिता में विजेता बनी छात्राओं को दिसंबर के प्रथम सप्ताह में संतकबीरनगर में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।