फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अायोग की वेबसाइट पर जांच लें नाम, औरों को भी करें प्रेरित

Sun, 11 Jan 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) का रविवार को अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेंद्र प्रसाद यादव ने पीपुल्स इंटर काॅलेज स्थित बूथ संख्या 193 से 200 तथा प्राथमिक विद्यालय चौखड़ा और माडर्न हाई स्कूल हल्लौर के बूथों का निरीक्षण किया। अपर आयुक्त ने नाम जुड़वाने या संशोधन कराने पहुंचे मतदाताओं से बातचीत कर उन्हें भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर नाम जांचने और अन्य लोगों को भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने को कहा। वहीं, एसडीएम राजेश कुमार ने भी रविवार को बूथों का निरीक्षण किया। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र इटवा के कई बूथों का रविवार को अपर आयुक्त बस्ती मंडल सुरेंद्र कुमार यादव ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें