फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीएचसी अधीक्षक ने छह स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का किया निरीक्षण

Thu, 05 Nov 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नवजात को जन्म के 24 घंटे के भीतर टीका लगवाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

शोहरतगढ़। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके आजाद ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ सहित पल्टादेवी, गौरा बाजार, दत्तपुर, नीबी दोहनी और छतहरी के स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहे टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण और गर्भवती महिलाओं की देखभाल में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
अधीक्षक ने बताया कि प्रसव के 24 घंटे के भीतर नवजात शिशुओं को टीका लगवाना जरूरी है। इससे क्षय रोग, पोलियो और हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। उन्होंने एएनएम को प्रसव योजना के अनुसार गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए प्रेरित करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और आयरन की गोलियां उपलब्ध कराई जाएं, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित रहें। इस दौरान प्रदीप, मौसम, गीता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें