इटवा। संत शिरोमणि रविदास के समरसता और सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समरसता व एकता कलश वंदन रथ यात्रा रविवार को रवाना की गई। यह रथ यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों में सामाजिक समरसता व एकता बनाएं रखने पर जोर देगी।
वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने अपने विचारों और भक्ति के माध्यम से समाज को ऊंच-नीच, भेदभाव व सामाजिक विभाजन से ऊपर उठकर मानवता और समानता के मार्ग पर चलने का जो संदेश दिया था। उनका यह संदेश आज भी समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर रथ यात्रा के ग्राम सेमरी, नागापार, पंचमोहनी, खुरबंदी, देवभरिया व बहादुरपुर में पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने संत रविदास के चित्र और कलश का विधिवत वंदन-पूजन किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बिस्कोहर अजय गुप्ता, खुनियांव मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय, राजेंद्र दूबे, रामनरेश पासवान, शिवा गौतम आदि मौजूद रहे।