फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़नी में 30 दुर्गा पूजा पंडालों में गूंज रहे जयकारे, आरती में उमड़ रहे श्रद्धालु

Sun, 18 Oct 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी के मिल कॉलोनी में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई सतर्कता, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
विज्ञापन

ढेबरुआ। शारदीय नवरात्र पर बढ़नी कस्बे में भक्ति और उत्साह का माहौल है। कस्बे में करीब 30 दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। सुबह-शाम आरती के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पूजा पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। महिलाएं, पुरुष और बच्चे दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। पूजा समितियां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं कर रही हैं।
विज्ञापन

त्योहार को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं। बढ़नी कस्बे के साथ भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि नवरात्र और दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो और श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें