भारतभारी। आदर्श नपं के अमौना पांडेय में चल रहे सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुक्रवार को अध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा उर्फ चंदू चौधरी ने निरीक्षण किया। 250 मीटर सीसी सड़क डूडा की ओर से निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 25 लाख रुपये खर्च किए जाने हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की गति का बारीकी से जायजा लिया। चेयरमैन ने मौके पर मौजूद इंजीनियर और ठेकेदार को यह निर्देश दिए कि कार्य पूरी मजबूती और गुणवत्ता के साथ समय से पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।