फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीडीओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण, परखी व्यवस्था

Mon, 24 Aug 2026 11:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने सोमवार को जोगिया और उसका बाजार ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शैक्षिक एवं व्यवस्थागत स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीडीओ प्राथमिक विद्यालय जोगिया व प्राथमिक विद्यालय डुमरिया, प्राथमिक विद्यालय सजनी टोला नंदाडीह और पीएम श्री विद्यालय सजनी में निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की उपस्थिति संतोषजनक पाई गई।
उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनके पठन-पाठन, कक्षा संचालन और मध्याह्न भोजन के संबंध में जानकारी ली। सभी विद्यालयों में निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन बनता हुआ पाया गया। प्राथमिक विद्यालय सजनी टोला नंदाडीह में उन्होंने स्वयं मध्याह्न भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय डुमरिया के निरीक्षण के दौरान किचन शेड और बाउंड्रीवाल की व्यवस्था न होने की जानकारी सामने आई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई करते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें