फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीडीओ ने की विकास कार्यों की समीक्षा कार्य समय से पूरा करवाने के निर्देश

Wed, 12 Nov 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। बर्डपुर ब्लॉक में क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बीडीओ ओम प्रकाश सिंह ने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय से पूर्ण करने को लेकर निर्देश दिए। अन्नपूर्णा भवन, एमडीएम शेड और पीएम सूर्य घर योजना के बारे में समीक्षा की।
विज्ञापन

बीडीओ ने कहा कि ग्राम सभा में कार्य निर्धारित समय पर पूर्ण किया जाए। कहा कि विकास क्षेत्र में भरवलिया, बजहा, दूल्हा, सड्डा बाजार व धनगढ़वा में चौराहों का सुंदरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। सभी चौराहों का लाइट की रोशनी का कार्य पूर्ण किया जाए। ब्लॉक में मध्याह्न भोजन ग्रहण करने के लिए 31 शेड का लक्ष्य रखा गया हैं, जिसमे 26 का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष छह शेड का निर्माण कार्य पूर्ण होने वाला है। इसी प्रकार अन्नपूर्णा भवन का लक्ष्य 16 का है। इसमे 12 का काम हो चुका है। शेष चार का कार्य 30 नवंबर हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर एक और 11 में शापिंग काॅम्प्लेक्स का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराया जाए। बीडीओ ने कहा विकास कार्यों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, जिस भी ग्राम पंचायतों से शिकायत आएगी उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें