फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीडीओ ने सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया

Thu, 08 Aug 2024 04:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बुधवार सुबह 10:15 बजे सीएमओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति पंजिकाओं का अवलोकन किया गया। कार्यालय में 38 नियमित कर्मचारी, 17 संविदा पर, 11 आउट सोर्सिंग कर्मचारी तथा आठ चिकित्साधिकारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय तीन नियमित कर्मचारी, एक संविदा कर्मी अनुपस्थित पाए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी सहित चार चिकित्साधिकारी, तिलौली के प्रभारी अधीक्षक, डॉ रामनिवास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गांव चले गए थे। जिस कारण निरीक्षण के समय उपस्थित नहीं रहे। कार्यालय के सभी पटल पर आवंटित कार्य के सापेक्ष पटल सहायक से जानकारी प्राप्त की गई। इसके अलावा कोल्ड चैन, वैक्सी0न रूम का अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी अन्य पटलों का भी निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त कार्यों को समय से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें