फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दुकान की छत तोड़कर नकदी और सामान चोरी

Thu, 22 Oct 2026 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- उसका मार्ग पर खजुरिया मोड़ के पास हुई घटना, किराना दुकान से 40 हजार नकदी और 20 हजार का सामान चोरी होने का आरोप
विज्ञापन

- चाय की दुकान से 2500 रुपये गायब, एक महीने पहले भी हुई थी चोरी
सिद्धार्थनगर। शहर के उसका मार्ग पर खजुरिया मोड़ के पास बुधवार रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाया। किराना दुकान की सीमेंट शेड की छत तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया, जबकि बगल की चाय-मिठाई की दुकान का टीन शेड हटाकर गल्ले में रखे रुपये निकाल लिए। दोनों दुकानदारों ने सदर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी आलोक कुमार की खजुरिया मोड़ पर किराना दुकान है। इसके बगल में अंकित कुमार चाय-मिठाई की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि बुधवार रात चोरों ने आलोक की दुकान की सीमेंट शेड की छत तोड़कर 40 हजार रुपये नकद और करीब 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। वहीं, अंकित की दुकान का टीन शेड हटाकर गल्ले में रखे 2500 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

अंकित कुमार ने बताया कि करीब एक महीने पहले भी उनकी दुकान की खिड़की तोड़कर चोरी हुई थी। दोनों दुकानदारों ने पुलिस से घटना का खुलासा करने, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और चोरी गए रुपये व सामान बरामद कराने की मांग की है। व्यस्त मार्ग पर पुलिस चौकी और थाने के नजदीक चोरी की घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सदर नवीन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें