फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पत्थरबाजी के मामले में 10 नामजद समेत 65 पर केस

Wed, 12 Nov 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरहना के टोला दुर्गाजोत में सोमवार की रात दो पक्षों में जमकर हुई। ईंट-पत्थर चले। इस मामले में उसका पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर के आधार पर 10 नामजद और 65 अज्ञात समेत 75 के खिलाफ गोलबंद होकर मारपीट करने, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दयाराम और राजाराम दोनों सगे भाई हैं। काफी दिनों से इनके बीच रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार की रात इसी बात को लेकर दोनों भाई आपस में भिड़ गए, इसके बाद दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगा। लगभग आधे घंटे तक ऐसा होता रहा, फिर किसी ने डायल 112 पर पीआरवी को सूचना देकर बुला लिया। तब जाकर ईंट-पत्थर चलने बंद हुए और मामला काबू में आया। इस मामले में दयाराम ने अपने भाई राजाराम, दिलीप, दिनेश, उमेश, बुद्धिराम और अरुण समेत 40 अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर ईंट-पत्थर चलाने, मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, राजाराम ने भी तहरीर देकर दयाराम, सुभाष, सुरेंद्र और संजय समेत 25 अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली थी। वारदात के संबंध में वीडियो और फुटेज भी देखा गया है। इस आधार पर दोनों पक्ष के 10 नामजद और 65 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें