फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जुलूस में शामिल 17 उपद्रवियों पर दर्ज हुआ केस

Sat, 06 Sep 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/तुलसियापुर। बारावफात के जुलूस के दौरान विभिन्न मामलों में पुलिस ने 17 उपद्रवियों पर केस दर्ज किया है। बढ़नी बाजार में शुक्रवार को ईद-उल-नबी के जुलूस में आपत्तिजनक नारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। चेयरमैन ने डीएम को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया, जिसके बाद पुलिस ने 13 नामजद और लगभग 12 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बढ़नी में बारावफात के जुलूस में आपत्तिजनक नारे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की।
वीडियो में नारा लगाने वाले ढेबरुआ थाना निवासी भट्ठा मोहल्ले के ननके, शदाब, वाहिद, जीशान, बढ़नी डीहवा निवासी राजा पठान, इमरान, नदीम, सज्जाद, अफजल, आंबेडकर नगर निवासी इमरान उर्फ मंटू, अरमान, शहबाज, धनौरी निवासी अलबाज सहित 10 से 15 अज्ञान लोगों के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में ढेबरुआ एसएचओ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नारेबाजी में तीन नामजद और अज्ञात पर केस: सिद्धार्थनगर। नगर कोतवाली के कस्बे में शुक्रवार को ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस में आपत्तिजनक नारे लगाए गए। इसका एक वीडियो साेशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने तस्दीक करके तीन नामजद और अज्ञात पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में केस दर्ज किया गया है। जांच करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें