फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आंगनबाड़ी भर्ती में अफसरों के नाम पर वसूली के आरोपी संविदाकर्मी पर केस

Tue, 19 Aug 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। सीडीपीओ कार्यालय डुमरियागंज में तैनात संविदाकर्मी के लेनदेन का वायरल हुआ वीडियो जांच के दौरान सही पाया गया है। इस मामले में इंचार्ज सीडीपीओ मो. अरशद ने संविदा पर तैनात कनिष्ठ सहायक के विरुद्ध डुमरियागंज थाना में सोमवार की देर शाम को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी संविदाकर्मी अरुण कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना सीओ डुमरियागंज कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीडीपीओ मोहम्मद अरशद ने बताया है कि बाल विकास परियोजना कार्यालय डुमरियागंज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। इस मामले में डीएम और सीडीओ के नाम पर पैसे मांगे जा रहे थे। वायरल वीडियो की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। कमेटी के सदस्यों ने जांच की और वायरल वीडियो को कई बार देखा/सुना गया। इसमें अरुण कुमार श्रीवास्तव (संविदा कर्मी) को स्पष्ट रूप से देखा जा रहा था और उसका चेहरा भी पहचान में आ रहा था। अफसरों के नाम पर डेढ़ लाख की धनराशि मांगी जा रही थी। आखिर में 80 हजार हजार पर सौदा तय हो गया था। महिला को जल्दी नियुक्ति आदेश दिलाने और ज्वाइनिंग की बात की जा रही है। जांच में मामला सही पाया गया।
इस संबंध में इस संबंध में डुमरियागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि सीडीपीओ की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी सीडीपीओ कार्यालय के संविदाकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें