फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रक की टक्कर से पलटी कार, चालक बाल-बाल बचा

Tue, 22 Sep 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। भड़रिया-चंद्रदीप घाट मार्ग पर स्थित स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सड़क पर पलट गई। कार चालक बाल-बाल बच गया। उसे गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ट्रक भवानीगंज की ओर से भड़रिया की तरफ जा रहा था। वहीं एक कार भड़रिया से भवानीगंज की ओर आ रही थी। स्कूल के पास दोनों वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। कार चालक की पहचान प्रेम प्रकाश तिवारी (45) निवासी ऊंचडीह, थाना इटवा के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची भवानीगंज पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और ट्रक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें