फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया अभियान

Sat, 07 Feb 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरूआ। बढ़नी कस्बे में अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को नगर पंचायत ने गोला बाजार से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया। कई जगह उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बाजार के मछली मंडी, बॉर्डर रोड इत्यादि जगहों पर भारी अतिक्रमण को देखते हुए नगर पंचायत के ईओ अजय कुमार ने उन्हें स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया। कई जगहों पर लोगों ने अपने-अपने सामान खुद हटाने शुरू कर दिए।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। कस्बे के गोला बाजार, राम जानकी मंदिर रोड, दयानंद स्कूल रोड पर भी अतिक्रमण हटवाया गया। इसके बाद प्रशासन की टीम चट्टी बाजार में अतिक्रमण हटवाने पहुंची, जहां बाजार में कई जगहों से अतिक्रमण हटवाया गया। बाजार के मछली मंडी, बॉर्डर रोड इत्यादि जगहों पर भारी अतिक्रमण को देखते हुए नगर पंचायत के ईओ अजय कुमार ने उन्हें अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें