फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अधर्म और हिंसा के खिलाफ एकजुटता का किया आह्वान

Thu, 18 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित सिंघेश्वरी मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विभाग की ओर विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। समाज को संगठित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राजीव नयन ने सकल हिन्दू समाज से अधर्म और हिंसा के खिलाफ एकजुट होने का आवाह्न किया। उन्होंने मुगल आक्रांताओं के खिलाफ महाराणा प्रताप और शिवा महराज के बलिदान को याद करते हुए समाज से एक रहेंगे तो नेक रहेंगे कि बात कही। विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि सऊदी अरब में मुसलमान भाइयों ने जमीन देकर वहां पर स्वामीनारायण का मंदिर बनवाया है। रूस में चर्च के लोगों ने मंदिर बनवाने के लिए जगह दी है। भारत की संस्कृति, योग परंपरा और आयुर्वेद को पूरी दुनिया स्वीकारती है। इसमें हिंदू, मुस्लिम, ईसाई किसी भी धर्म-वर्ग का भेद नहीं होता। जो योग- प्राणायाम, भारत का हिन्दू करता है। वही दुनिया का मुस्लिम, ईसाई अन्य धर्म के लोग करके स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश चंद्र शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध कथा वाचक संतोष कुमार शुक्ल रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर कार्यवाह अभय, नगर प्रचारक अरुणेश, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, बृजेश पांडेय, सुनील, दीपक मौर्य आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें