सिद्धार्थनगर। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाताओं की सुविधा के लिए कलेक्ट्रेट में डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर (डीसीसी) स्थापित किया गया है। इसके टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन कर मतदाता निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त करने के साथ अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। एडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आलेख्य प्रकाशन से मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक यह केंद्र संचालित रहेगा। जनपद का कोई भी मतदाता या नागरिक कार्यालय अवधि में टोल फ्री नंबर 1950 पर निशुल्क फोन कर निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता है। साथ ही अपनी शिकायत दर्ज कराकर उसका निस्तारण करा सकता है।