- दहियाड़ निवासी प्रेमचंद और आजमडीह के सेमरियाव टोला निवासी शकील पकड़े गए
चिल्हिया। चिल्हिया पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर दो वारंटी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दहियाड़ गांव निवासी प्रेमचंद और आजमडीह के सेमरियाव टोला निवासी शकील के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की।गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पवन कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक शारदा प्रसाद, रामसजन, मृत्युंजय मिश्रा और आरक्षी कपिलदेव व अजय कुमार शामिल रहे।