फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कैबिनेट मंत्री ने 101 फुट ऊंचे तिरंगे का किया लोकार्पण

Mon, 25 Aug 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के परशुराम तिराहा पर रविवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी अनिल राजभर ने नमो आकाश योग मुद्रा और 101 फुट ऊंचे तिरंगे का फीता काटकर लोकार्पण किया। तिरंगा झंडा फहराते ही राष्ट्रगान से कार्यक्रम स्थल गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय भरौली कैथोलिया के छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। लोकार्पण के दौरान पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश द्विवेदी, चेयरमैन अजय गुप्ता, अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित व सुधीर रावत भी उपस्थित रहे। इस दौरान गजेंद्र प्रताप सिंह, बैजनाथ गुप्ता, लालजी शुक्ला, सदानंद शुक्ला, राम नरेश पासवान, घनश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें