पकड़ी बाजार। क्षेत्र के सेहुड़ा गांव में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन शनिवार को कथावाचक पं. चंद्रशेखर पांडेय ने भगवान श्रीकृष्ण की कथा सुनाई। श्रीमद्भागवत कथा की महिमा बताते हुए कहा कि भागवत कथा श्रवण करने से जीव मुक्त हो जाता है, उसे भगवान के धाम की प्राप्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि भगवत प्रधान देव श्रीकृष्ण हैं, इसलिए प्रथम श्लोक में उनकी वंदना की गई है।भगवान सत घन चित घन आनंद धन स्वरूप हैं। जगत की उत्पत्ति पालन और संहार करना उनका स्वभाव है। इन परमात्मा का जो चरण शरण ग्रहण कर लेता है, उसके तीनों प्रकार के ताप नष्ट हो जाते हैं। ऐसे श्रीकृष्ण प्रभु के चरणों में हम सब प्रणाम करते हैं। इस दौरान यहां राजेंद्र मिश्र, पप्पू मिश्र, संदीप मिश्र साकेत आदि मौजूद रहे।